
Goridih. गिरिडीह में मंगलवार को एक ही परिवार के तीन सदस्यों का शव एक तालाब के पास से बरामद किया गया. मां और बेटे की लाश पेड़ से बने फंदे से लटकी मिली. जबकि बेटी का शव तालाब में उपलाता मिला. पिता पुलिस हिरासत में है. घटना तिसरी के लोकाई थाना क्षेत्र स्थित बर्दानी गांव की है. मृतकों की पहचान चारो हेंब्रम की पत्नी रेणु टुडू (28), पुत्र सचित हेंब्रम (8) और पुत्री सरिता हेंब्रम (6) के रूप में की गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, चारो हेंब्रम और रेणु टुडू के बीच सोमवार रात किसी बात पर विवाद हुआ था.
