
Gumla.गुमला जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सोमवार को भरनो प्रखंड के अम्बेरा गांव में 21 वर्षीय बिनीता उरांव का शव पेड़ पर बने फंदे से लटकता मिला. बिनीता दो बच्चों की मां थी। परिजन इसे आत्महत्या बता रहे हैं. हालांकि अब तक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. परिजनों के अनुसार, बिनीता कल अपने मायके गई थी। शाम में ही वो वापस आ गई थी. सोमवार की सुबह शौच की बात कह घर से निकली थी.
जब काफी देर तक वो वापस नहीं लौटी तो बिनीता के पति चामा उरांव उसे ढूंढ़ने निकले. कुछ आगे चलने पर डोबा टंगरा में एक पेड़ पर उसका शव लटकता मिला.
