
Dhanbad. नगर निकाय चुनाव की राजनीतिक सरगर्मी के बीच रविवार देर रात सिंह मेंशन में बमबाजी की घटना सामने आई है. घटना की सूचना मिलने के बाद सीटी एसपी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस द्वारा सबसे पहले सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई. पुलिस सिंह मेंशन में लगे सीसीटीवी की डीवीआर अपने साथ ले गई है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.
मिली जानकारी के अनुसार रात के करीब 11:30 से 12 बजे के बीच बाइक सवार अपराधियों के द्वारा बमबाजी की घटना को अंजाम दिया गया है. अपराधियों ने दो बम फेंके, जिसमें से एक बम सिंह मेंशन के अंदर जाकर ब्लास्ट हुआ और दूसरा बम बाहर जा गिरा. सिंह मेंशन के गेट के अंदर बम ब्लास्ट होने की बात कही जा रही है. जहां अमूमन लोग बैठा करते हैं.
