Site icon Lahar Chakra

Jharkhand ATS और दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ISIS आतंकी अजहर दानिश को रांची के इस्लामनगर इलाके से किया गिरफ्तार

Ranchi. रांची से बुधवार को संदिग्ध आईएसआईएस आतंकवादी अजहर दानिश को गिरफ्तार किया गया है. दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल, झारखंड एटीएस और रांची पुलिस ने रांची के इस्लामनगर इलाके में ये कार्रवाई की है. अजहर के खिलाफ दिल्ली में एक मामला दर्ज था. इसके आधार पर दिल्ली स्पेशल सेल उसकी तलाश कर रही थी. उससे पूछताछ की जा रही है.

टीम ने अजहर को इस्लामनगर स्थित तबरक लॉज से अरेस्ट किया है. गिरफ्तारी के दौरान लॉज से कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए हैं. गिरफ्तार अजहर दानिश मूल रूप से बोकारो जिले के पेटरवार का रहने वाला है. लगातार निगरानी और खुफिया इनपुट के बाद आखिरकार रांची में उसे दबोचने में सफलता मिली.

पलामू में भी छापेमारी, चूड़ीहारा को हिरासत में लिया
टीम ने पलामू में भी छापेमारी की है. जपला के मुस्लिम नगर के रहने वाले मुन्ना चूड़ीहारा को हिरासत में लिया गया है. वहां से एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है. सुरक्षा एजेंसियां यह जानने की कोशिश कर रही हैं कि क्या वह भी अजहर दानिश के नेटवर्क से जुड़ा हुआ है या नहीं. पूछताछ से कई अहम कड़ियां जुड़ने की उम्मीद जताई जा रही है.

अजहर दानिश से चल रही पूछताछ
फिलहाल अजहर दानिश से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस और एटीएस इस बात की जांच कर रही है कि उसकी गतिविधियां किन-किन जगहों तक फैली हुई थीं और उसके संपर्क में कितने लोग थे. अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ से सीसी के नेटवर्क और उनकी योजनाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकती है.

Exit mobile version