Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: देवघर के बैद्यनाथ मंदिर के सिंह द्वार के पास दो पक्षों के बीच चलीं गोलियां, दहशत में आए श्रद्धालु, मची भगदड़

Devghar. देवघर के बैद्यनाथ मंदिर रविवार देर शाम गोलीबारी से दहल उठा. मंदिर के सिंह द्वार के पास नरौने परिवार के बीच आपसी विवाद में फायरिंग हुई है. घटना के बाद श्रद्धालु समेत स्थानीय लोग दहशत में आ गये. जिस वक्त गोली चली थी, उस वक्त मंदिर के पास श्रद्धालुओं की काफी भीड़ थी। यदि थोड़ी सी भी चूक हो जाती तो शायद श्रद्धालुओं को भी गोली लग सकती थी.

गोली चलते ही मंदिर के पास भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई. लेकिन स्थानीय लोगों ने भीड़ को संभालते हुए लोगों को बचाने का काम किया. बीच-बचाव करने में नरौने परिवार के एक सदस्य को चोट भी आई है, जिसका इलाज देवघर सदर अस्पताल में चल रहा है.

स्थानीय लोगों के अनुसार नरौने परिवार में आपस में ही जमीन विवाद को लेकर पहले बहस हुई, जिसके बाद एक पक्ष ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया. इधर, गोलीबारी की घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मंदिर थाना की पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी में जुट गई है.

Exit mobile version