Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: झारखंड के श्रद्धालु की बस का ब्रेक फेल, सभी चमोली में बद्रीनाथ से लौट रहे थे

Ranchi.चमोली में बद्रीनाथ से लौट रहे झारखंड के श्रद्धालु की बस का ब्रेक फेल हो गया, जिससे बस सड़क किनारे एक बड़े पत्थर से टकराकर रुक गई। बस में 32 लोग सवार थे, जो झारखंड से अलग-अलग जगह से आए थे। हादसा आज सुबह बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेनाकुली के पास हुआ। श्रद्धालु हरिद्वार लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही आईटीबीपी की 23वीं वाहिनी के जवान इंस्पेक्टर ज्ञान प्रकाश के नेतृत्व में तुरंत मौके पर पहुंचे। जवानों ने तत्परता दिखाते हुए बस में सवार सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला और राहत कार्य शुरू किया।

बस सड़क किनारे स्थित पत्थर से टकराने के कारण गहरी खाई में गिरने से बच गई। इस घटना में किसी भी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों ने आईटीबीपी के जवानों की त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ की सराहना की, जिससे कई लोगों की जान सुरक्षित बच सकी। प्रशासन भी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

Exit mobile version