Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Cabinet: कैबिनेट की बैठक में 62 प्रस्तावों पर लगी मुहर, MMDR पर हेमंत सरकार ने 25-26 नवंबर को विधानसभा का विशेष सत्र

Ranchi.खान एवं खनिज विकास (एमएमडीआर) संशोधन अधिनियम-2026 को लेकर हेमंत सरकार ने दो दिनों का विधानसभा सत्र बुलाया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में आगामी 25 और 26 नवंबर को झारखंड विधानसभा का दो दिनों के सत्र में इस पर विशेष चर्चा कराने का निर्णय लिया गया है. मंगलवार की शाम हुई कैबिनेट की बैठक में सबसे पहले पिछले दिनों दिवंगत हुए मंत्री सुदिव्य कुमार को श्रद्धांजलि दी गई.

उसके बाद 62 प्रस्तावों पर मंत्रिपरिषद ने सहमति जताई.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कैबिनेट की बैठक के बाद मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की एमएमडीआर कानून को लेकर दो दिनों तक सदन में चर्चा होगी. उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति उत्पन्न हुई है एमएमडीआर और एसआईआर को लेकर इस पर विशेष चर्चा की आवश्यकता है. इस बाबत कम समय के लिए सत्र आहूत की गई है सरकार ने यह निर्णय लिया है.

Exit mobile version