
Ranchi. झारखंड सरकार के कैबिनेट की बैठक मंगलवार 25 मार्च को होगी. विधानसभा का बजट सत्र समाप्त होने के तुरंत बाद प्रोजेक्ट भवन में होने वाली बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे.मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा सूचना दी गयी है.
झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) के मंत्रिपरिषद कक्ष में बैठक आयोजित की जाएगी. कैबिनेट में राज्य के विकास से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों व नीतियों पर विचार के बाद फैसला किया जायेगा.
