
Ranchi.झारखंड कैबिनेट की अगली बैठक 25 मार्च को निर्धारित की गई है. यह बैठक रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में होगी, जहां कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी. इस बैठक में कई बड़े प्रस्तावों पर कैबिनेट मुहर लगाएगी, जो राज्य के विकास और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े हो सकते हैं.
इधर, झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान वित्त विभाग, वाणिज्य-कर विभाग, योजना एवं विकास विभाग और संसदीय कार्य विभाग के मंत्री राधाकृष्ण किशोर अस्वस्थ होने के कारण बैठक में अनुपस्थित रहेंगे. इस स्थिति में, इन विभागों की जिम्मेदारी सुदिव्य कुमार को दी गई है. गुरुवार को मंत्रिमंडल सचिवालय और निगरानी विभाग ने इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की है.
