
Ranchi. झारखंड सरकार ने मंगलवार, 24 सितंबर को कैबिनेट की बैठक बुलाई है. यह बैठक रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में होगी, जिसकी अध्यक्षता खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से जारी सूचना के अनुसार, यह बैठक दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगी और इसमें सभी विभागों के मंत्री हिस्सा लेंगे.
चर्चा है कि इस बैठक में कई लंबित और महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई जा सकती है. इसमें राज्य के विकास, प्रशासनिक सुधार, और जनहित से जुड़े कई मुद्दों पर अहम निर्णय लिए जाने की संभावना है. सरकारी कर्मचारियों से जुड़ी मांगों और नई परियोजनाओं को हरी झंडी मिल सकती है.
