Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jharkhand: मंईयां योजना के लिए तीन से 10 अगस्त तक लगेगा कैंप, हर महीने महिलाओं को मिलेंगे 1000 रुपये
Headlines

Jharkhand: मंईयां योजना के लिए तीन से 10 अगस्त तक लगेगा कैंप, हर महीने महिलाओं को मिलेंगे 1000 रुपये

News DeskBy News DeskJuly 31, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
  • जानकारी के लिए टॉल फ्री नंबर 1800-890-0215 जारी

Ranchi.झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (जेएमएमएसवाइ) शुरू हो गयी है. इसमें 21 से 50 वर्ष की सभी वर्ग की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं. अभी आंगनबाड़ी सेविका घर-घर जाकर फाॅर्म का वितरण करेंगे. झारखंड सरकार की वेबसाइट से भी फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं. तीन से 10 अगस्त तक राज्यभर में विशेष कैंप लगा फाॅर्म लिये जायेंगे. हर जिले के डीसी पंचायत भवन और निर्धारित बूथों पर विशेष कैंप लगवायेंगे. इस योजना के तहत शुरुआती दौर में 46 लाख महिलाओं को जोड़ना है. इसके तहत 21 से 50 वर्ष की महिलाओं को रोजमर्रा की जरूरत को ध्यान में रखते हुए 1000 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता दी जायेगी. हर माह की 15 तारीख तक सरकार महिलाओं के एकल लिंक्ड बैंक खाते में राशि हस्तांतरित करेगी. राज्य सरकार ने इसके लिए 872 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है. इसके लिए टॉल फ्री नंबर 1800-890-0215 भी जारी किया गया है.

विशेष कैंप में होगा निबंधन

जेएमएमएसवाइ के लिए तीन से 10 अगस्त तक राज्यभर में विशेष कैंप लगाया जायेगा. यहां महिलाएं अपना निबंधन कराकर योजना का लाभ ले सकती हैं. नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र या झारखंड सरकार की वेबसाइट से नि:शुल्क फाॅर्म मिल जायेगा. 10 अगस्त के बाद भी प्रज्ञा केंद्र में आवेदन नि:शुल्क जमा कर सकते हैं. महिलाओं को आवश्यक दस्तावेज में आधार कार्ड, राशन कार्ड, वोटर कार्ड, बैंक खाता का विवरण देना होगा. जिनका खाता नहीं है, वह कैंप में ही जनधन खाता खोल सकते हैं. इसके बाद एक वर्ष में 12 हजार रुपये महिलाओं को मिलेंगे.

Nisha Bhagat Suicide: राष्ट्रीय महिला आयोग ने आदिवासी कार्यकर्ता की मौत के मामले में रिपोर्ट तलब की, अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा, थानेदार समेत अन्य पर FIR दर्ज

पात्रता के लिए राशन कार्ड जरूरी

योजना के तहत लाभुकों के लिए पात्रता को सरल रखा गया है. आवेदिका झारखंड राज्य की निवासी हों. उनकी आयु 21 वर्ष से अधिक एवं 50 वर्ष से कम हो. आवेदिका का आधार लिंक्ड सिंगल (एकल) बैंक खाता हो. जिनका बैंक खाता आधार लिंक्ड नहीं है, वह भी योजना का लाभ दिसंबर 2024 तक उठा सकती हैं. मतदाता पहचान पत्र और आधार कार्ड होना चाहिए. अगर आवेदिका का परिवार झारखंड राज्य की अंत्योदय अन्न योजना (पीला रंग का राशन कार्ड), गुलाबी राशन कार्ड, सफेद राशन कार्ड अथवा हरा रंग का पृथक राशन कार्ड धारी हो, तो वह योजना का लाभ ले सकती हैं.

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम में दिलदहलाने वाली वारदात, बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गया जंगल, दुष्कर्म के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए कर दी हत्या

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Nisha Bhagat Suicide: राष्ट्रीय महिला आयोग ने आदिवासी कार्यकर्ता की मौत के मामले में रिपोर्ट तलब की, अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा, थानेदार समेत अन्य पर FIR दर्ज

November 8, 2026

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम में दिलदहलाने वाली वारदात, बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गया जंगल, दुष्कर्म के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए कर दी हत्या

November 8, 2026

Jamshedpur Wethear: दिवाली पर इस बार मौसम खुशनुमा रहेगा, दिन में साफ रहेगा आसमान, 9 से 11 तक बारिश

November 8, 2026
Recent Post

Congress ने मंत्री इरफान अंसारी पर टिप्पणी को लेकर BJP नेताओं के खिलाफ पुलिस में दर्ज करायी शिकायत

November 8, 2026

Adityapur:आदित्यपुर के होटलों में पुलिस की अचानक रेड, 40-50 युवक-युवतियां हिरासत में, होटल संचालकों से भी पूछताछ

November 8, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group