Ranchi. मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने रविवार को कहा कि राष्ट्र सेवा की दिशा में पहला कदम मतदान है. कुमार ने कहा कि जब भी चुनाव हो, पात्र नागरिकों को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए. कुमार ने रांची में पत्रकारों से कहा, ‘‘राष्ट्र सेवा की दिशा में पहला कदम मतदान है। वोट डालने के लिए व्यक्ति का मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना जरूरी है.भारत का कोई भी पात्र नागरिक जो 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुका है, उसे मतदान से वंचित नहीं रहना चाहिए.

इससे पहले उन्होंने रांची के बाहरी इलाके दशम फाल में बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) के साथ एक चर्चा की.बीएलओ ने मतदान के दौरान दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों में अपने अनुभव और प्रयासों को साझा किया. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने चुनाव के दौरान घर पर सर्वेक्षण, बीएलओ ऐप, मतदान समय प्रबंधन और अन्य संबंधित मामलों में बीएलओ के अनुभवों के बारे में भी जाना.