Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: मुख्य सचिव ने सभी जिलों के डीसी और एसपी को दिये ऑनलाइन ट्रैफिक चालान प्रणाली लागू करने के निर्देश, जानें और क्या कहा?

Ranchi.झारखंड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने राज्य के सभी जिलों के उपायुक्त (डीसी) और एसपी के साथ करीब ढाई घंटे तक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की. मौके पर उन्होंने राज्य प्रशासन की कार्यप्रणाली की समीक्षा की. मुख्य सचिव ने सभी जिलों को अवैध बालू ढुलाई और कोयला पत्थर खनन पर तत्काल रोक लगाने का निर्देश दिया. अफीम की खेती पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने को कहा. यह बैठक मुख्य सचिव के रूप में श्री कुमार की पहली समग्र समीक्षा थी. उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की प्राथमिकता पारदर्शी प्रशासन और जनता को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना है.

ऑनलाइन ट्रैफिक चालान प्रणाली लागू करने का निर्देश
मुख्य सचिव ने कहा कि कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था को आधुनिक और पारदर्शी बनाया जाये. इसके लिए सभी जिलों में ऑनलाइन ट्रैफिक चालान प्रणाली लागू की जानी चाहिए. उन्होंने गृह सचिव को प्रत्येक जिले को ई-पॉश मशीनें उपलब्ध कराने के निर्देश दिये, जिससे चालान ऑनलाइन किया जा सके. उन्होंने कहा कि फिलहाल रांची को छोड़कर किसी भी शहर में प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन नहीं है. जिलों में ट्रैफिक पुलिस का एक अलग पूल बनाकर व्यवस्था सुधारें.

Exit mobile version