Lahar Chakra

Jharkhand: CM हेमंत सोरेन ने पारम्परिक विधि-विधान से ‘ दिशोम गुरु शिबू सोरेन’ की अस्थियां दामोदर नदी में की विसर्जित

Ranchi. सीएम हेमंत सोरेन रविवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के अस्थि-कलश को लेकर पैतृक गांव नेमरा से रजरप्पा स्थित दामोदर नदी घाट पहुंचे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यहां पूरे पारम्परिक विधि-विधान से “गुरुजी” की अस्थियों को दामोदर नदी में विसर्जित किया.

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के साथ उनके छोटे भाई विधायक बसंत सोरेन सहित अन्य पारिवारिक सदस्य तथा नेमरा ग्रामवासी मौजूद रहे. ज्ञातव्य है कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में गत चार अगस्त को निधन हो गया था.शनिवार को ही रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में संस्कार भोज संपन्न हुआ, जिसमें लाखों लोगों ने भाग लिया था.

Exit mobile version