Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: CM हेमंत सोरेन, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने महाराष्ट्र के विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार सहित अन्य लोगों के निधन पर जताया शोक

Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार सहित अन्य लोगों के निधन पर शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर बुधवार को लिखा है कि महाराष्ट्र के बारामती में प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार सहित अन्य लोगों के आकस्मिक निधन का अत्यंत हृदयविदारक समाचार मिला। उपमुख्यमंत्री का आकस्मिक निधन महाराष्ट्र की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि मरांग बुरु दिवंगत अजीत तथा अन्य लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों, पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

इसी क्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। बाबूलाल मरांडी ने भी सोशल मीडिया एक्स पर शोक संदेश जारी किया। उन्होंने लिखा कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के विमान दुर्घटना में असामयिक निधन से वे स्तब्ध हैं। राजनीति और जनसेवा के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा।

Exit mobile version