
Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार की सुबह स्वीडन से दिल्ली लौट आये हैं. बताया गया कि बुधवार को वह रांची आ सकते हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आइपीएल के सबसे युवा शतकवीर वैभव सूर्यवंशी की सराहना की है. अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से मुख्यमंत्री ने वैभव का वीडियो शेयर किया है. उन्होंने लिखा है : शानदार, जबरदस्त, जिंदाबाद वैभव. वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गोथेनबर्ग (स्वीडन) में होने वाले अंतरराष्ट्रीय इ-मोबिलिटी सम्मेलन (इवीएस-38) में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है. यह आयोजन 19 से 22 जून 2025 तक आयोजित होगा. स्वीडन दौरा के दौरान ही मुख्यमंत्री को यह निमंत्रण इंटरनेशनल रिलेशंस एंड डेलीगेशन, गोटेबर्ग एबी (यूरोपियन इंटरप्रेन्योरियल रिजन 2020) की कैटरिना क्लास ने मुलाकात कर सौंपा. इवीएस-38 दुनिया भर में इलेक्ट्रिक वाहनों और हरित तकनीकों पर आधारित सबसे बड़ा मंच माना जाता है.
