Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा ने खरीदा नामांकन पत्र, प्रदेश अध्यक्ष समेत कई मंत्री रहे मौजूद

Ranchi. झारखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार प्रणव झा ने आज नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत करते हुए नामांकन पत्र खरीदा। इस दौरान झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप, मंत्री राधाकृष्ण किशोर, मंत्री दीपिका पांडे सिंह और मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष सह मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुंजनी, रियाज अंसारी, सुल्तान अहमद तथा उज्ज्वल प्रकाश तिवारी सहित कई पदाधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे। सभी नेताओं ने एकजुटता दिखाते हुए प्रणव झा को शुभकामनाएं दीं।

एआईसीसी ने 4 जून को प्रणव झा को झारखंड से राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया था। प्रणव झा वर्तमान में एआईसीसी सचिव हैं और लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। राहुल गांधी की टीम के करीबी माने जाने वाले झा चुनावी रणनीति में माहिर हैं। नामांकन की अंतिम तिथि 8 जून है।

Exit mobile version