Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Congress: रांची के पुराने विधानसभा मैदान में में छह मई को कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ’ रैली, सभा को संबोधित करेंगे कांग्रेस अध्यक्ष खरगे

Ranchi. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे छह मई को यहां पार्टी की ‘संविधान बचाओ’ रैली को संबोधित करेंगे. पार्टी के एक प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी दी. यह रैली रांची के पुराने विधानसभा मैदान में पूर्वाह्न करीब 10.30 बजे होगी.

कांग्रेस प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि खरगे रांची में अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान प्रदेश कांग्रेस के तीन महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे. वह पहली बार झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में भाग लेंगे.
शाहदेव ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष खरगे पार्टी की विस्तारित समिति की बैठक में भी हिस्सा लेंगे.

Exit mobile version