Jamshedpur. कांग्रेस झारखंड विधानसभा चुनाव में हारी हुई 14 सीटों की समीक्षा करेगी. एक-एक सीट पर हुई चूक और कारणों की पड़ताल की जायेगी. प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद के निर्देश पर विधानसभा सीटों की समीक्षा के लिए जिलावार कमेटी बनायी गयी है. जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी विधानसभा सीट पर हार की समीक्षा के लिए ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह संयोजक बनाये गये हैं. सदस्य रमा खलखो, आलोक दुबे होंगे. इसी तरह रांची जिले की हटिया विधानसभा सीट पर हार की समीक्षा के लिए रामाश्रय प्रसाद को संयोजक बनाया गया है. अजय सिंह और जवाहर लाल महथा सदस्य बनाए गए हैं. झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की सहमति के बाद नाम तय किये गये हैं. कमेटी संबंधित सीट के प्रत्याशी के साथ संबंधित जिला के अध्यक्ष, पदाधिकारी, प्रखंड और मंडल अध्यक्षों से बात करेगी. इसके साथ अग्रणी संगठन और विभाग के लोगों की हार की समीक्षा होगी.
Jharkhand Congress: विधानसभा चुनाव में जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी समेत 14 सीटों पर हार की समीक्षा करेगी कांग्रेस, बनायी कमेटी
