Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Congress: पूर्व मंत्री योगेंद्र साहू को कांग्रेस पार्टी ने 3 साल के लिए किया निष्कासित, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर आरोप लगाने के बाद कांग्रेस ने की कार्रवाई

Ranchi. झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साहू पर बड़ा एक्शन लिया है l कॉंग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय सचिव सह बंगाल की उप प्रभारी अंबा प्रसाद के पिता यानी झारखंड के पूर्व मंत्री योगेंद्र साहू पर गाज गिरि है. उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 03 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया हैl झारखंड कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने जानकारी देते हुए कहा कि यह कार्रवाई अनुशासन समिति के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने की हैl

पूर्व मंत्री योगेंद्र साहू पर आरोप है कि हाल के दिनों में पार्टी गाइडलाइन से हटकर लगातार बयान दे रहे थे और बीते गुरुवार को उन्होंने गठबंधन के मुखिया सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ बयानबाजी की थी. जिसको पार्टी की अनुशासन समिति ने गंभीरता से लिया है और उन्हें 03 सालों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया हैl

Exit mobile version