Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: नेशनल हेराल्ड मामले में चोरी के साथ सीनाजोरी कर रही कांग्रेस, बाबूलाल मरांडी का आरोप

Ranchi.भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इडी द्वारा कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर चार्जशीट दाखिल किये जाने के बाद बड़ा निशाना साधा। श्री मरांडी आज प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे. श्री मरांडी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी चोरी भी करती है फिर धरना प्रदर्शन के रूप में लूट को छिपाने केलिए सीनाजोरी भी करती है. उन्होंने इडी की कार्रवाई को स्वतंत्र जांच एजेंसी की उचित कार्रवाई बताया. कहा कि लोकतंत्र में धरना-प्रदर्शन का अधिकार है. कांग्रेस पार्टी देश भर में धरना-प्रदर्शन कर रही है, लेकिन उन्हें जमीन और फंड लूटने का अधिकार नहीं है.

कहा कि 1937 में नेशनल हेराल्ड को शुरू किया गया था, शुरूआत में इसके 5 हजार शेयर होल्डर्स थे, यानी नेशलन हेराल्ड कभी नेहरू खानदान की जागीर नहीं रहा। इसमें उस समय के बड़े-बड़े क्रांतिकारियों का भी सहयोग था. कहा कि नेशनल हेराल्ड का प्रकाशन 2008 में बंद हो गया, क्योंकि वह आर्थिक रूप से विफल रहा। इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने 90 करोड़ रुपये की राशि एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड को दी, जो इस अखबार को प्रकाशित करती थी. कहा कि क्या हजारों करोड़ की संपत्ति पर कांग्रेस ने गैरकानूनी तरीकों से षड्यंत्र रचकर कब्जा कर लिया तो क्या इस पर चुप रहना चाहिए?

Exit mobile version