
Ranchi. कांग्रेस के नव-नियुक्त प्रभारी के राजू ने प्रदेश में संगठन को लेकर काम-काज शुरू कर दिया है. प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को दिल्ली बुलाया है. प्रदेश अध्यक्ष श्री कमलेश मंगलवार को दिल्ली में नये प्रभारी से मुलाकात करेंगे. श्री राजू प्रदेश अध्यक्ष से संगठन को लेकर फीडबैक लेंगे. जमीनी स्तर पर संगठन का हाल जानेंगे. प्रदेश में संगठन द्वारा चलायी जा रही गतिविधियों की जानकारी हासिल करेंगे. प्रदेश अध्यक्ष संगठन को लेकर पूरी रिपोर्ट नये प्रभारी को सौंपेंगे. अध्यक्ष से पूरे हालात की जानकारी लेने के बाद 21-22 फरवरी नये प्रभारी झारखंड पहुंच सकते हैं.
वह दो दिन के दौरा पर झारखंड पहुंचेंगे. इस दौरान वह पार्टी पदाधिकारियों, मंत्रियों और विधायकों के साथ बैठक करेंगे. बैठक में पार्टी नेताओं को कार्यभार दिया जायेगा. प्रभारी श्री राजू मंच और मोर्चा के नेताओं के साथ भी बैठक करेंगे. इधर दिल्ली में 19 फरवरी को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी अलग-अलग प्रदेशों के नव-नियुक्त प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे. प्रदेश में संगठन को दुरुस्त करने को लेकर रणनीति बनेगी.
