Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Jharkhand Congress: झारखंड विधानसभा में विधायक दल के नेता पर फैसला कांग्रेस आलाकमान करेगा, विधायक दल की बैठक के बाद बोले मीर, उपमुख्यमंत्री पद की मांग के सवाल को टाल गये
    Elections

    Jharkhand Congress: झारखंड विधानसभा में विधायक दल के नेता पर फैसला कांग्रेस आलाकमान करेगा, विधायक दल की बैठक के बाद बोले मीर, उपमुख्यमंत्री पद की मांग के सवाल को टाल गये

    News DeskBy News DeskNovember 24, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. कांग्रेस की झारखंड इकाई ने रविवार को कहा कि उसने झारखंड विधानसभा में विधायक दल के नेता को नामित करने का फैसला नयी दिल्ली में अपने केंद्रीय नेतृत्व पर छोड़ दिया है. हेमंत सोरेन के झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन की लगातार दूसरी बार झारखंड की सत्ता में शानदार वापसी के बाद कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की यहां बैठक हुई. गठबंधन ने 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीट जीतीं, जिनमें कांग्रेस की 16 सीट शामिल हैं. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 24 सीट मिली हैं.

    कांग्रेस महासचिव और झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने संवाददाताओं से कहा, ‘आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई. पार्टी ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर विधायक दल के नेता को नामित करने का अधिकार आलाकमान को दिया है. प्रस्ताव पार्टी नेतृत्व को भेजा जाएगा.’
    उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायकों ने विस्तृत चर्चा की और बैठक में 16 में से 14 विधायक मौजूद थे. मीर ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व वरिष्ठता, सदन के अनुभव और अन्य मापदंडों के आधार पर परिपाटी के अनुसार विधायक दल के नेता के संबंध में निर्णय लेगा.

    Jamahedpur. बागबेड़ा डीबी रोड में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने कहर बरपाया, कई को रौंदा, हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल

    हालांकि, कांग्रेस नेता ने इस सवाल को टाल दिया कि क्या पार्टी ने उपमुख्यमंत्री पद की मांग की है. कांग्रेस कितने मंत्री पद मांगेगी, इस पर उन्होंने कहा कि पहली प्राथमिकता गठबंधन का नेता चुनना है, जिसके बाद पार्टी का एक अधिकृत प्रतिनिधिमंडल इस मामले पर गठबंधन नेताओं से बात करेगा. मीर ने कहा कि सदन का नेता चुने जाने के बाद, ‘हम विस्तृत चर्चा करेंगे.’

    JPSC Dicision: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 समेत सभी प्रस्तावित परीक्षाओं पर अगले आदेश तक लगी रोक

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand Congress: The Congress high command will decide on the leader of the legislative party in the Jharkhand assembly
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamahedpur. बागबेड़ा डीबी रोड में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने कहर बरपाया, कई को रौंदा, हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल

    July 23, 2026

    JPSC Dicision: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 समेत सभी प्रस्तावित परीक्षाओं पर अगले आदेश तक लगी रोक

    July 23, 2026

    Railway: लोको पायलट की सूझबूझ से ट्रेन दुर्घटना टली, रेल पटरी पर रखा था लोहे का पाइप, इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी ट्रेन

    July 23, 2026
    Recent Post

    Jamahedpur. बागबेड़ा डीबी रोड में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने कहर बरपाया, कई को रौंदा, हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल

    July 23, 2026

    JPSC Dicision: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 समेत सभी प्रस्तावित परीक्षाओं पर अगले आदेश तक लगी रोक

    July 23, 2026

    Railway: लोको पायलट की सूझबूझ से ट्रेन दुर्घटना टली, रेल पटरी पर रखा था लोहे का पाइप, इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी ट्रेन

    July 23, 2026

    NEET प्रश्नपत्र लीक मामले पर PM Modi बोले: युवाओं का हित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, उनके भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को नहीं बख्शेंगे

    July 23, 2026

    Share Bazar: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल से शेयर बाजार गिरा, सेंसेक्स,निफ्टी में गिरावट

    July 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group