Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Congress : झारखंड कांग्रेस समन्वय समिति का गठन, केशव महतो कमलेश, प्रदीप बालमुचू, समेत 12 नेताओं को मिली जगह

Ranchi. झारखंड कांग्रेस समन्वय समिति की शुक्रवार को अहम बैठक हुई. बैठक के दौरान कई नेता शामिल रहे. इस दौरान सर्वसम्मति से झारखंड कांग्रेस समन्वय समिति की गठन किया गया. इस समिति में कुल 12 नेताओं को जगह मिली है. झारखंड कांग्रेस समन्वय समिति में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल प्रदीप यादव, उप नेता राजेश कच्छप, कांग्रेस कोटे के चार मंत्री, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप बालमुच्चु समेत कई लोग शामिल है.

वहीं, बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश मुलाक़ात करने सीएम आवास पहुंचे. इस दौरान उन्होंने सीएम को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आने की जानकारी दी.

वहीं 6 मई को कांग्रेस ने रांची में संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया है, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल होंगे. इसे लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश मुलाक़ात करने सीएम आवास पहुंचे. इस दौरान उन्होंने सीएम को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आने की जानकारी दी.

Exit mobile version