Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: हजारीबाग में दुर्घटनावश इंसास राइफल से गोली चलने से ड्यूटी पर तैनात आरक्षी की मौत, ‘रेलवे साइडिंग’ के पास गश्ती पर थे, तभी हुआ हादसा

Hazaribag. हजारीबाग जिले में शनिवार को ड्यूटी के दौरान एक पुलिस आरक्षी की सर्विस राइफल से अचानक गोली चल जाने से मौके पर ही मौत हो गई. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (सदर) अमित कुमार आनंद ने बताया कि आरक्षी मिथिलेश यादव एनटीपीसी के बानादाग ‘रेलवे साइडिंग’ के पास गश्ती ड्यूटी पर थे कि तभी उनका पैर फिसल गया और उनके हाथ में मौजूद इंसास राइफल से गोली चल गई. आंनद ने बताया कि गोली लगने से यादव की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, यादव को शेख भिकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Exit mobile version