
Jamshedpur/Ranchi.झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव की मतगणना पर रोक लगा दी गई है. चुनाव समिति ने सोमवार सुबह 11:30 बजे आपात बैठक कर यह फैसला लिया. यह निर्णय कुछ मतदान केंद्रों पर अनियमितता की सूचना के बाद लिया गया. मुख्य चुनाव पदाधिकारी विनय सरावगी ने जानकारी दी कि 13 अप्रैल को राज्य के 23 जिलों एवं 5 अनुमंडलों के कुल 28 मतदान केंद्रों पर चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ था. बताया कि इस संबंध में चुनाव पदाधिकारी राजकुमार मारू, प्रदीप बाकलीवाल, अशोक पुरोहित के साथ बैठक की गयी.
बैठक में ही मतगणना रोकने का फैसला लिया गया. आगे अब गड़बड़ी की जांच होने के बाद ही चुनावी प्रक्रिया पूरी की जायेगी. जमशेदपुर में कुल 942 मतदाताओं में से 565 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था.
