Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: पलामू में रंजिश में दंपती को मारी गोली, पत्नी की मौत, पति गंभीर, एक साल पहले बेटे की भी कर दी गयी थी हत्या

Medninagar. पलामू जिले के पडवा थाना क्षेत्र के कजरी गांव में अपराधियों ने पति-पत्नी को गोली मार दी. घटना में कजरी गांव के 58 वर्षीय रामा सिंह और 55 पत्नी बबीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने घायलों को मेदिनीनगर एमएमसीएच में भर्ती कराया. गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने पत्नी बबीता देवी को रिम्स रेफर कर दिया. जहां देर रात इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गयी. घटना शनिवार की 8:30 बजे रात्रि की बतायी जाती है. घटना में शामिल अपराधी रौशन पासवान को ग्रामीणों ने पकड़ लिया.

जानकारी के अनुसार बबीता देवी घर में खाना बना रही थी. उसी जगह पर रामा सिंह भी बैठे हुए थे. अचानक दो अपराधियों ने घर में प्रवेश किया और अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी. घटना को अंजाम देकर भाग रहे रौशन पासवान को पकड़ लिया. ग्रामीणों ने उसके पास से पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस व तीन खोखा भी बरामद किये. रौशन पासवान -पिता बृजनंदन पासवान टेकारी थाना के बिहार सलेमपुर का रहने वाला है.

पहले पुत्र की भी कर दी गयी थी हत्या
बताया जाता है कि रामा सिंह के पुत्र को एक साल पूर्व हत्या कर फेंक दिया गया था. इस मामले में राजा पासवान मुख्य आरोपी हैं. न्यायालय में मामला चल रहा है. केस की सुनवाई भी चल रही है. केस में समझौता नहीं होने को लेकर राजा पासवान परेशान है. इसलिए रास्ते से हटाने के लिए राजा पासवान ने साजिश रचकर रौशन पासवान व एक अन्य आरोपी को बाइक से पति-पत्नी की हत्या करने के लिए भेजा था.

Exit mobile version