Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Covid-19: झारखंड में कोरोना की दस्तक, रांची में एक मरीज संक्रमित मिला, स्वास्थ्य मंत्री बोले-हम सतर्क हैं

Ranchi. झारखंड में कोविड-19 की मौजूदा लहर में पहला मामला रविवार को राजधानी रांची में सामने आया. हाल में मुंबई से लौटे एक व्यक्ति के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि संक्रमित व्यक्ति यहां एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है.

रांची के सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने बताया कि आज मौजूदा लहर में रांची में कोविड-19 के पहले मामले की आधिकारिक पुष्टि हुई. उनकी हालत स्थिर है और उनमें कोई अन्य जटिलता नहीं दिख रही है. कुमार ने बताया कि सोमवार से रांची में जांच अभियान चलाया जाएगा. उन्होंने कहा कि रांची के सदर अस्पताल में 20 बिस्तर का एक पृथकवास वार्ड स्थापित किया जा रहा है. संक्रमित व्यक्ति ने सोशल मीडिया मंच पर लिखा कि भारत में अब तक कोविड-19 के 257 मरीज सामने आए हैं और मैं उनमें से एक हूं.

उन्होंने लिखा कि 22 मई को मुंबई से रांची आते समय मैं विमान में बेहोश हो गया था. झारखंड फिल्म विकास निगम लिमिटेड के सदस्य के तौर पर मुझे कुछ फिल्मों का पूर्वावलोकन करना था, लेकिन स्वास्थ्य खराब होने के कारण मैं ऐसा नहीं कर सका. इस बीच, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य कोविड-19 के नए स्वरूप को लेकर सतर्क है और सरकार पूरी तरह तैयार है

Exit mobile version