
Pakud. पाकुड़ जिले के मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र से गैंगरेप का मामला सामने आया है। यहां एक 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ छह युवकों ने तीन दिनों तक रेप किया। इस मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शेष तीन की तलाश जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता के मुताबिक, वह घर से दुकान जाने के लिए निकली थी, तभी युवकों के समूह ने उसे जबरन हाइवा पर बैठा लिया। उसे तीन दिन तक साथ रखकर रेप किया।
पीड़िता के आवेदन के आधार पर मालपहाड़ी ओपी में पोक्सो एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने दशरथ किस्कू, सकल टूडू और प्रधान मरांडी को गिरफ्तार किया। वारदात में प्रयुक्त हाइवा जेएच 16 एच-0651 को भी जब्त कर लिया गया है। एसपी ने बताया कि गायबथान निवासी प्रधान मरांडी उर्फ मुखिया हाइवा चालक है।
