Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Crime: पड़ोस में रहने वाले 40 साल के व्यक्ति ने 5 साल की मासूम का किया रेप, अर्धनग्न हालत में छोड़कर फरार हुआ आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ranchi. रांची से इंसानियत को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है. यहां पड़ोस में रहने वाले 40 वर्षीय शख्स द्वारा 5 साल की मासूम का रेप करने का मामला सामने आया है. बच्ची का रेप करने के बाद आरोपी अर्धनग्न हालत में छोड़कर फरार हो गया था, उसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि यह घटना राज्य की राजधानी से लगभग 35 किलोमीटर दूर माण्डर पुलिस थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर हुई, जब बच्ची के माता-पिता खेत में काम कर रहे थे.

माण्डर थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि आरोपी भुगलू तिग्गा (40) को रविवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि पीड़िता की रविवार शाम मेडिकल जांच कराई गयी. कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, बच्ची के माता-पिता खेत में काम करने गए थे और वह (बच्ची) घर के बाहर खेल रही थी. उन्होंने बताया कि आरोपी बच्ची को अकेला पाकर उसके घर के पीछे स्थित एक निर्माणाधीन मकान में ले गया और उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया.
कुमार ने बताया कि प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने रविवार शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Exit mobile version