Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Crime: BJP नेता की हत्या के एक दिन बाद रांची में फिर वारदात, अब व्यवसायी सह AJSU नेता को चाकू से गला रेत कर मार डाला

Ranchi.झारखंड की राजधानी रांची में वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है. अब यहां पंडरा में आजसू पार्टी के रातू प्रखंड के उपाध्यक्ष भुपल साहू का अपराधियों ने गला रेत दिया. जख्मी हालत में उन्हें रातू के सिमलिया रिंग रोड स्थित इस्टर्न अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गयी. घटना बुधवार की शाम की है. वह रातू के चटकपुर स्थित सरना टोली के रहनेवाले थे. सूचना मिलने के बाद वहां रातू थाना प्रभारी राम नारायण सिंह पहुंचे और घायल को तुंरत इस्टर्न अस्पताल में भर्ती कराया. तब तक व्यवसायी का काफी खून बह चुका था. चिकित्सकों ने उन्हें तुरंत खून चढ़ाने की व्यवस्था की, लेकिन उन्हें बचाने में कामयाबी नहीं मिली.एक दिन पहले कांके में भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या कर दी गयी थी. इसे लेकर भाजपा ने बंद बुलाया था.

लोगों में आक्रोश, आज रोड जाम करेंगे दुकानदार
इधर, दुकानदारों ने बताया कि रवि स्टील के पास ही सत्संग चल रहा था. इस कारण किसी को कुछ पता नहीं चल पाया. दुकानदारों ने बताया कि जब वे जख्मी हालत में दुकान में गिर गये थे, उस समय हमें घटना की जानकारी मिली. इसके बाद हमलोगों ने तुरंत पंडरा पुलिस को फाेन किया. पंडरा पुलिस तो नहीं पहुंची, लेकिन रातू थाना प्रभारी वहां पहुंच गये. इस कारण पंडरा पुलिस के खिलाफ लोग आक्रोशित थे.

सूचना मिलते ही डीआइजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा, सिटी एसपी राजकुमार मेहता सहित कई वरीय व कनीय पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल व अस्पताल पहुंचे. इधर, रातू व पंडरा के स्थानीय लोगों ने घटना के विरोध में शुक्रवार को रोड जाम कर प्रदर्शन करने की बात कही है.

Exit mobile version