Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Crime: दादा-दादी संग 8 साल के मासूम की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, कमरे में बंद थी मां, जादू टोना के शक में हत्या की आशंका

Lohardaga. लोहरदगा जिले में आठ वर्षीय एक लड़के सहित एक ही परिवार के तीन सदस्यों की बुधवार को पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पेशरार थाना क्षेत्र के केकरांग गांव में रात करीब एक बजे यह घटना घटी.लोहरदगा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सादिक अनवर रिजवी ने कहा, ‘आठ साल के एक लड़के और उसके दादा-दादी की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. बच्चे की मां को एक कमरे में कथित तौर पर बंद कर दिया गया था. जादू-टोना व जमीन विवाद समेत सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है.
उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है. एसपी ने कहा कि लड़के की मां के अनुसार, हमलावरों ने उसे बाहर से बंद कर दिया और उसके बेटे तथा ससुराल वालों की हत्या कर दी. उसके पति प्रवासी मजदूर हैं.
Exit mobile version