Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Crime : पति ने ईंट से हमला कर पत्नी की बेरहमी से कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Medninagar झारखंड के पलामू जिले में घरेलू विवाद के बाद अपनी पत्नी के सिर पर ईंट मारकर उसकी हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। यह घटना शनिवार को हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई।

हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि आरोपी कुश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। कुमार ने कहा, ‘‘प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद के कारण कहासुनी हुई थी और पति ने गुस्से में अपनी पत्नी सरिता देवी पर ईंट से हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से महिला को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन मेदिनीनगर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

Exit mobile version