
Dhanbad धनबाद पुलिस ने सोमवार तड़के एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के आपराधिक नेटवर्क पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। सुबह लगभग 5 बजे से शहर के विभिन्न इलाकों में एक साथ हुई इस छापेमारी का मुख्य उद्देश्य प्रिंस खान के गुर्गों और उसके आर्थिक सहयोगियों को निशाना बनाना बताया जा रहा है
जानकारी के मुताबिक, यह अभियान धनबाद के वासेपुर, पांडरपाला और भूली क्षेत्रों में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर चलाया गया। छापेमारी के दौरान जानवरों के कारोबार से जुड़े नदीम खान और शाहरुख को हिरासत में लिया गया है। तलाशी के दौरान कुछ नकदी भी बरामद हुई है।
