Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Crime: शर्मनाक! पिता पर नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज, आरोपी पिता को पुलिस ने भेजा जेल

Rajmahal.  महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ सौतेले पिता द्वारा दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए राजमहल थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. किशोरी की मां ने आवेदन देकर बताया है कि मेरी पति की मृत्यु लगभग आठ वर्ष पहले हो गयी थी. काला पत्थर गांव के गोविंद मंडल नामक युवक के साथ शादी कर पति-पत्नी के रूप में हम लोग वैवाहिक जीवन चला रहे थे. 30 नवंबर की रात्रि हम लोग खाना खाकर सोने चले गये.

मेरी 13 वर्षीय छोटी पुत्री हम लोगों के साथ में सोयी थी. मेरे पति गोविंद मंडल ने मेरी पुत्री के साथ जोर जबरदस्ती कर दुष्कर्म किया. मना करने पर मुझे और मेरी पुत्री को जान से मारने के लिए मारपीट करने लगा और हम लोगों को घर में बंद कर दिया. सुबह मेरी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया. पुलिस ने आरोपी गोविंद मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

Exit mobile version