Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Crime: शादी समारोह से लौट रही किशोरी से गैंगरेप, चार लोगों को हिरासत में लिया गया

Simdega. झारखंड के सिमडेगा जिले में शादी समारोह से दोस्त के साथ घर लौट रही 13 वर्षीय एक किशोरी से कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया और पुलिस ने चार लोगों को इस घटना के सिलसिले में हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उनके अनुसार, यह घटना मंगलवार देर रात जलडेगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई।

थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता ने अपने बयान में कहा कि मंगलवार रात वह एक दोस्त के साथ घर लौट रही थी, तभी मुख्य आरोपी और तीन नाबालिग उसे पास के जंगल में घसीटकर ले गए। पुलिस अधिकारी ने लड़की की शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि मुख्य आरोपी ने लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म किया और उसे एक सुनसान जगह पर छोड़ दिया। कुमार ने बताया कि इस मामले में पूछताछ के लिए चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Exit mobile version