Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Crime: तीन साल की बच्ची के साथ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

Gumla. झारखंड के गुमला जिले में तीन वर्षीय एक बच्ची के साथ कथित तौर पर उसके घर में 18 वर्षीय युवक ने बलात्कार किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के तहत जेल भेज दिया गया है।
उसने बताया कि घाघरा थानाक्षेत्र के एक गांव में शनिवार शाम यह युवक बच्ची के साथ खेल रहा था, तभी उसने यह अपराध किया।
घाघरा के थाना प्रभारी मोहन कुमार ने बताया, “यह युवक बच्ची के परिवार का परिचित था तथा शनिवार शाम को वह उसके घर आया था। उसने बच्ची की मां से कहा कि वह अपना घरेलू काम पूरा कर ले, तब तक वह बच्ची के साथ रहेगा। मां रोजमर्रा के अपने घरेलू काम के लिए दूसरे कमरे में चली गई।’’

थाना प्रभारी के अनुसार कुछ देर बाद, मां को बच्ची के रोने की आवाज़ सुनाई दी और वह दौड़कर कमरे में आई। कुमार ने कहा, उसने (महिला ने) देखा कि उसकी बेटी के गुप्तांग से खून निकल रहा है और वह रो रही थी, जबकि युवक दूसरी तरफ लेटा हुआ था।’’

पुलिस के मुताबिक परिवार बच्ची को अस्पताल ले गया तथा अगले दिन रविवार को प्राथमिकी दर्ज करायी। थाना प्रभारी ने कहा, हमने तत्काल आरोपी को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया। बच्ची की हालत अब स्थिर है और उसकी चिकित्सा जांच भी हो चुकी है।’’

आरोप है कि ग्रामीणों ने मामले को दबाने के लिए बच्ची के घर पर एक बैठक की थी। उपसंभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) सुरेश कुमार यादव ने कहा कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस संबंध में कोई बैठक हुई या नहीं अथवा कोई निर्णय लिया गया या नहीं।

Exit mobile version