Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Crime: लातेहार में ग्राम प्रधान की हत्या, घर से कुछ मीटर की दूरी पर मिला शव, चाकू बरामद

Latehar. झारखंड के लातेहार जिले में एक ग्राम प्रधान की गला रेतकर हत्या कर दी गई. मुर्गीडीह गांव के प्रधान बाल गोविंद सिंह का शव बरामद किया गया. बरवाडीह थाना प्रभारी राधेश्याम कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि गला रेतने के लिए इस्तेमाल किया गया चाकू शव के पास से बरामद किया गया. अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है.

मृतक के बेटे पंचायत सचिव आत्मा सिंह ने बताया कि उनके पिता शाम को अपने मवेशियों को खेत से वापस लाने के लिए घर से निकले थे. उन्होंने बताया कि रात में उसके पिता का शव घर से कुछ मीटर की दूरी पर मिला.

Exit mobile version