Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Crime : महिला के साथ पड़ोसी ने किया बलात्कार,आरोपी रात में खिड़की तोड़कर घर में घुसा था, गिरफ्तार

Medninagar.पलामू जिले के चैनपुर में एक महिला के साथ बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक युवक को गिरफ्तार किया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि पीड़िता (22) द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी रब्बानी अंसारी (30) को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी बुधवार रात खिड़की तोड़कर पीड़िता के घर में दाखिल हुआ और वारदात को अंजाम दिया। घटना के वक्त पेशे से मजदूर पीड़िता का पति काम पर गया हुआ था। पुलिस ने बताया कि दो बेटियों और एक बेटे की मां पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया है।

Exit mobile version