Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Crime: कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराकर घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या

Chatra. झारखंड के चतरा जिले में एक युवक की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को चतरा-सिमारिया मार्ग पर स्थित धमधमा गांव के निकट तब हुई जब करमजीत कुमार उर्फ विकास साव (23) एक मामले में अपना बयान दर्ज कराकर अदालत से घर लौट रहा था।

सदर पुलिस थाने के प्रभारी अवधेश कुमार सिंह ने बताया, “चार गोलियां चलाई गईं, जिनमें से दो उसे लगीं। उन्होंने कहा कि इस घटना में शामिल लोगों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।

Exit mobile version