Site icon Lahar Chakra

Jharkhand : अपराधी बेलगाम! ऑटो रोककर दो लोगों को मारी गोली, 20 दिन पूर्व मांगी गयी थी 5 लाख रुपये लेवी

Hazaribag. हजारीबाग में लगातार चौथे दिन अपराधियों ने एक बार फिर से एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. बुधवार को हजारीबाग जिले के सीकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पतरा पुल के समीप आज अज्ञात अपराधियों ने दो आम व्यक्ति को निशाना बनाकर तीन राउंड फायरिंग करते हुए घायल कर दिया है. बताया जाता है कि दोनों घायल युवक उरीमारी थाना क्षेत्र के लुनगा गांव निवासी कालेश्वर बेदिया और बैजू बेदिया है. दोनों व्यक्ति सूकर पालन का व्यवसाय करते हैं.

घायल व्यक्ति बीजू बेदिया ने बताया कि ये दोनों बीजीआर कंपनी के कार्यालय से सुकर को खिलाने के लिए अपशिष्ट भोजन को लेकर ऑटो वाहन से शुकर फार्म जा रहे थे. इसी दौरान अज्ञात 6 अपराधी 3 गाड़ी से पतरा पुल के समीप आए और दनादन तीन राउंड फायरिंग की और उसके बाद फरार हो गए. उन्होंने बताया कि अज्ञात अपराधियों के द्वारा महज 20 से 25 दिन पूर्व इन्हें धमकियां दी गई थी और पांच लाख रूपये लेवी की मांग भी की गयी थी. इधर दोनों घायलों को सीकरी थाना पुलिस और परिजनों के द्वारा शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग लाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है.

Exit mobile version