
Ramgarh. रामगढ़ जिले की भुरकुंडा रेलवे साइडिंग में वर्चस्व को लेकर अपराधियों ने एक बार फिर दस्तक दी. शुक्रवार की सुबह अपराधियों ने यहां पांच राउंड गोली चलाई. साथ ही कोयले के काम में अपनी हिस्सेदारी तय करने की धमकी भी दी. फायरिंग से जान माल की क्षति तो नहीं हुई , लेकिन अपराधियों ने फायरिंग करके यह जता दिया है कि अगर कोयला का धंधा होगा तो उन्हें हिस्सा जरूर देना होगा. बताया जा रहा है कि भुरकुंडा रेलवे साइडिंग में फायरिंग कोयला में चारकोल मिलावट के मुनाफे में हिस्सेदारी को लेकर हुई है.
वर्षों से भुरकुंडा रेलवे साइडिंग से रेल रैक के माध्यम से कोयला पॉवर प्लांट को भेजा जाता है. इस कोयले में चारकोल मिलाने का धंधा भी उतना ही पुराना है. चारकोल मिलावट के बाद यहा काम करने वालो की कमाई 100 गुना बढ़ जाती है. इसी कमाई में हिस्सेदारी को लेकर फायरिंग हुई है.
