
Hazaribag.हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र की गोंदलपूरा पंचायत अंतर्गत जोराकाठ गांव में अज्ञात उपद्रवियों ने एक निर्माण स्थल पर जमकर तांडव मचाया. रात के अंधेरे में उपद्रवियों ने वहां मौजूद मशीनों और वाहनों को आग के हवाले कर दिया. बताया जाता है कि बादम से चरही तक सड़क निर्माण किया जा रहा है. सड़क का निर्माण मां इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड द्वारा की जा रही है. सड़क निर्माण में करने वाले जेसीबी मशीन, हाइवा एवं अन्य मशीन में अपराधी में आग लगा दिया है. उक्त घटना को देखते हुए सड़क में काम करने वाले मजदूर एवं मुंशी भाग निकले.
