Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: CSP लूटने पहुंचे अपराधियों ने संचालक को मारी गोली, ग्रामीणों ने दिखायी हिम्मत, खदेड़कर दो को पकड़ा, दो अपराधी भाग निकले

Devghar. गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के तिलाटांड़ गांव में सीएसपी लूटने पहुंचे अपराधियों ने संचालक महेंद्र टुडू को गोली मार दी. घटना के बाद ग्रामीणों ने खदेड़कर 2 अपराधियों को पकड़ लिया. 2 अन्य अपराधी जान बचाकर भाग निकले. घटना के बाद घायल सीएसपी संचालक महेंद्र को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. इसके बाद परिजन घायल सीएसपी संचालक महेंद्र का बेहतर इलाज कराने के लिए बाहर चले गये. परिजनों ने बताया कि 2 बाइक से 4 लोग सीएसपी लूटने चार के लिए आये थे. उन लोगों ने गोली मारकर महेंद्र को गंभीर रूप से घायल कर दिया.

Exit mobile version