Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Cyber Crime: गिरिडीह पुलिस को एक बार फिर से तीन साइबर आरोपियों को पकड़ने में मिली सफलता, गर्भवती महिलाओं को अपने झांसा में लेते थे अपराधी

Giridih. गिरिडीह पुलिस ने एक बार फिर से तीन साइबर आरोपियों को पकड़ने में सफलता पायी है. इसकी जानकारी गिरिडीह एसपी डॉ विमल कुमार ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में दी. आरोपियों में बेंगाबाद थाना क्षेत्र के फुरसोडीह निवासी हनीफ अंसारी का 26 वर्षीय पुत्र अदालत अंसारी, 24 वर्षीय समीर अंसारी और स्व नबी अंसारी का 23 वर्षीय पुत्र समसूद अंसारी शामिल हैं.

एसपी ने बताया कि उन्हें प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि बेंगाबाद थाना क्षेत्र के फुरसोडीह गांव के पास से फोन के माध्यम से पैसों की ठगी की जा रही है. इसके बाद उन्होंने छापेमारी के लिए एक टीम गठित की. टीम का नेतृत्व गिरिडीह के साइबर डीएसपी आबिद खान कर रहे थे. इसके बाद साइबर डीएसपी ने टीम के साथ उक्त स्थल पर छापेमारी की.

पुलिस को आते देख वहां बैठे सभी साइबर आरोपी भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने सभी को पकड़ लिया. एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि जब पकड़े हुए आरोपियों से पूछताछ में बताया कि वह गर्भवती महिलाओं को अपना निशाना बनाते थे. उन्हें फोन कर मातृत्व लाभ दिलाने से संबंधी बातें कहते थे और बैंक का डिटेल्स लेकर उनके खातों से पैसे की निकासी कर ले थे. इसके अलावा आरोपी एक निजी बैंक का खाता द हो जाने के नाम पर बैंक के फर्जी अधिकारी बनकर लोगों से बैंक डिटेल्स मांगते थे. जो उनके झांसे में आते थे, वह उनका पैसा आसानी से उनके खातों से पैसों की निकासी कर लेते थे.

Exit mobile version