Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Cyber Crime: तीन साइबर अपराधी मध्यप्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार, 15 लाख ठगी का आरोप, यह है मामला

Bokaro. बोकारो पुलिस की साइबर सेल की टीम ने इंदौर से साइबर अपराधियों को शिकंजे में लिया है. मध्य प्रदेश के इंदौर से तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में बोकारो पुलिस ने कामयाबी हासिल की है. इनके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में कैश के साथ साथ अन्य सामान बरामद किए हैं. इन गिरफ्तार अपराधियों के द्वारा इंदौर में संचालित कॉल सेंटर से ठगी किये गये 14 लाख 33 हजार 080 रुपये कैश, एक पैसा गिनने वाला एलसीडी डिस्पले मशीन, 3 मोबाइल, 16 विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस और फर्जी स्टॉक मार्केटिंग में लगे लड़के लड़कियों का डेली हाजिरी रजिस्टर भी जब्त किया है.

Exit mobile version