Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Cyber Froud: चेक का क्लोन बना दो बैंक खातों से निकाले गये 93.63 लाख रुपये, जांच में जुटी पुलिस

Ranchi.साइबर अपराधियों ने चेक का क्लोन बना कर सिमडेगा कॉलेज के बैंक खाते से 31,65,891 रुपये और राष्ट्रीय आजीविका मिशन के बैंक खाते से 61,97,300 रुपये (कुल 93,63,191 रुपये) निकाल लिये हैं. मिशन का खाता लचरागढ़ स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में है. मिशन की ओर से इस मामले प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है. वहीं, सिमडेगा कॉलेज का बैंक खाता बैंक ऑफ इंडिया की सिमडेगा शाखा में है.

कॉलेज प्रबंधन की ओर शिकायत मिलने के बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. सिमडेगा कॉलेज प्रबंधन को अपने बैंक खाते से 31,65,891 रुपये निकाले जाने की जानकारी 16 मई को मिली. इस रकम की निकासी कुल 17 चेक के जरिये बैंक ऑफ इंडिया शाखा सिमडेगा से 25 अप्रैल से दो मई के बीच की गयी है.

Exit mobile version