Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Cyber Trap:: फॉर्च्यूनर देने का दिया झांसा, फिर पांकी के भाजपा विधायक को लगा दिया 1.27 लाख रुपये का चूना

Ranchi. झारखंड के पांकी विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता को साइबर ठगों ने अपना निशाना बनाया. ठगों ने विधायक को फॉर्च्यूनर देने का झांसा दिया. फिर गाड़ी की कुल कीमत का 10% भुगतान कराया और मोबाइल फोन स्वीच ऑफ कर लिया. ठगों ने विधायक को भी ठगी का शिकार बनाया है. पांकी विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता को गाड़ी की नीलामी में भाग लेने का झांसा देकर उनसे 1.27 लाख की ठगी कर ली. इस संबंध में साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. पुलिस की ओर से कहा गया कि मामले की जांच की जा रही है.

Exit mobile version