Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: देवघर में साइबर क्राइम के आरोपी की पुलिस हिरासत में मौत, परिजनों ने सड़क जाम कर किया विरोध प्रदर्शन पुलिस को छोड़ने पड़ेआंसू गैस के गोले

Devghar. देवघर में साइबर क्राइम के आरोपी की पुलिस हिरासत में मौत का मामला गुरुवार को हंगामे में बदल गया. मृतक के परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगा सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने पथराव भी किया। इसके बाद पुलिस ने लाठी भांज कर भीड़ को तितर-बितर किया. पुलिस को आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े।पूरा मामला पालोजोरी थाना क्षेत्र का है. दरअसल, साइबर थाना और स्थानीय पुलिस ने पालोजोरी थाना क्षेत्र के दुधनी गांव में छापेमारी कर 4 युवकों को हिरासत में लिया था. पूछताछ के क्रम में 35 वर्षीय मेराज अंसारी की तबीयत अचानक बिगड़ गई. उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पोस्टमॉर्टम के बाद जब शव को पालोजोरी ले जाया गया तो आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया.

Exit mobile version