
Ranchi. झारखंड के रांची जिले में पुलिस ने मंगलवार को 50 वर्षीय एक महिला का शव कब्र से बाहर निकाला। महिला की बेटी ने अपने प्रेमी की मदद से कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी थी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, घटना शुक्रवार को डोरंडा थाना क्षेत्र में हुई, जिसकी उसे सोमवार को जानकारी मिली।
पुलिस अधिकारी के अनुसार, मृत महिला की पहचान डोरंडा निवासी नाहिदा परवीन के रूप में हुई है। डोरंडा थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद ने बताया, “मृत महिला की 18 वर्षीय बेटी और उसके 21 वर्षीय प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने महिला का शव रविवार को कब्रिस्तान में दफना दिया था। शव को मंगलवार को मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में कब्र से बाहर निकाला गया तथा राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। थाना प्रभारी के मुताबिक, हत्या के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि आगे की जांच जारी है।
